रेल विस्तारीकरण व यात्री सुविधाओं को ले सांसद से की चर्चा
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Apr 2026 6:51 PM
रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इन सभी मांगों से अवगत कराने का दिया भरोसा
फारबिसगंज. अररिया संसदीय क्षेत्र सहित पूरे सीमांचल में रेल सेवाओं में विस्तार व यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर समस्तीपुर डिवीजन के डीआरयूसीसी सदस्य विनोद सरावगी कटिहार डिवीजन के डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा, राजा मिश्रा व फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह से मिलकर उन्हें इन मांगों से अवगत कराया. जिसमें मुख्य रूप से जोगबनी से कोलकाता के बीच परिचालित हो रही त्रिसप्ताहिक एक्सप्रेस की क्षमता से अधिक उपयोगिता को देखते हुए इसे प्रतिदिन किए जाने जोगबनी में निर्माणाधीन पीट लाइन में हो रहे विलंब से लाइन को पूर्ण करने की दिशा में तेजी लाने, जोगबनी कटिहार के बीच चल रही सभी डेमू ट्रेनों के स्थान पर मेमू ट्रेन चलाना, जोगबनी से नवनिर्मित रेल लाइन अररिया ठाकुरगंज के रास्ते सिलीगुड़ी के लिए एक नयी ट्रेन का परिचालन कटिहार से प्राप्त 9:00 बजे एक नयी पैसेंजर ट्रेन जो जोगबनी से वापसी में 12:00 बजे खुले का का परिचालन, कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन को नियमित किये जाने के साथ-साथ इसे त्रिसाप्ताहिक करने पूर्व मध्य रेलवे के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत फारबिसगंज व चकरदाहा हाल्ट के बीच में न्यू फारबिसगंज के नाम से एक नया स्टेशन बनाये जाने का प्रावधान किये जाने पर चर्चा की. सांसद श्री सिंह ने इन सारी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए अविलंब कटिहार डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नराह से दूरभाष पर बात की मुख्य रूप से जोगबनी में पिट लाइन के निर्माण को लेकर डीआरएम ने जानकारी दी की इस प्रस्तावित पिट लाइन के नक्शे में कुछ आमूल परिवर्तन किये गये हैं. जिसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में लंबित है. इसके पूर्ण होने में कुछ समय लग सकता है. इसके साथ ही सांसद ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आगामी सप्ताह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें इन सभी मांगों से अवगत करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










