नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया गया कि नाबालिग शौच के लिये अपने घर से बाहर निकली थी.
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया गया कि नाबालिग शौच के लिये अपने घर से बाहर निकली थी. इस दौरान उसका अपहरण कर लिये जाने की बात बताई जा रही है. मामले को लेकर पीड़ित पिता ने पलासी थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बकराडांगी गांव के युवक अशोक कुमार यादव, सहयोगी पथलाबाड़ी गांव के अखिलेश यादव के अलावे बकराडांगी के रामेश्वर यादव, उर्मिला देवी, दुलारी कुमारी, मिथुन यादव व निराकोल गांव का बेचन यादव सहित अन्य को नामजद बनाया गया है. घटना बीते 04 मार्च की बतायी गयी है. आवेदन में अपने स्तर से की जा रही खोजबीन की सूचना देने में हुई देरी की वजह बताया गया है. बताया गया है कि बीते 04 मार्च की रात करीब 08 बजे नाबालिग अपने घर से शौच के लिये निकली थी. काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन इधर उसकी खोज-बीन में जुट गये. खोजबीन के दौरान मामले में नामजदों की संलिप्तता जाहिर होने पर थाना में मामला दर्ज कराने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










