पढ़ने की उम्र में शादी जिंदगी से खिलवाड़
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jan 2026 7:09 PM
बाल विवाह के दुष्परिणाम से कराया अवगत
जोकीहाट. जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा की अध्यक्षता में सोमवार को थाना परिसर में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ नजमुल हसन, कार्यक्रम के संचालक संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चियों की पढ़ने के उम्र में शादी कराने से उनका जीवन बर्बाद हो जाता है. कम उम्र में मां बनने से तरह तरह की बीमारी हो जाती है. सीओ नजमुल हसन ने भी बच्चियों को पढ़ने पढ़ाने की बात अभिभावकों से कही. बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी सोनाली कुमारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी व जागरण कल्याण भारती के डीसी, दीपक कुमार पासवान, सीएसडब्लू अंकुश कुमार यादव, थाना क्षेत्र के जनमानस, जनप्रतिनिधिय, धर्मगुरु गुरु, टेंट वाला, बाजा वाला को बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया. सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










