बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, रेफर

Published by : AMRENDRA THAKUR Updated At : 17 Feb 2026 11:11 PM

विज्ञापन

शहर के शास्त्री चौक कोठी हाट के समीप की घटना

विज्ञापन

पीड़ित गंभीर रूप से घायल कॉस्मेटिक के थोक विक्रेता को दायें बांह में लगी है गोली

फारबिसगंज. बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार की रात शहर के शास्त्री चौक कोठी हाट के समीप स्थित कॉस्मेटिक के थोक विक्रेता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद व्यवसायी मैसर्स गायत्री स्टोर के प्रोपराइटर 50 वर्षीय अरुण कुमार केसरी पिता स्वर्गीय परमेश्वर प्रसाद केसरी को परिजनों व स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर मुन्ना कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. गोली व्यवसायी के दाहिने बांह में लगी है. इधर व्यवसायी को गोली लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी व समाजसेवी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गये. घायल व्यवसायी से घटना की जानकारी ली. अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल व्यवसायी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे और उनके पुत्र रूपेश कुमार अपनी दुकान पर थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार हथियारबंद दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और उन्हें हथियार सटाते हुए कहा कि पैसा कहां है दो. जब उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा कहां है, तो इतना सुनते ही अपराधी ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके दाएं बांह में लगी. गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर कोठीहाट नहर के तरफ तेजी से भाग गये. बताया कि दोनों अपराधी में से एक चेहरा को ढके हुए था, जबकि एक का चेहरा खुला था. इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सदलबल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे व गंभीर रूप से घायल व्यवसायी से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

कहते हैं एसडीपीओ

केसरी मोहल्ला कोठी हाट के समीप कॉस्मेटिक के थोक व्यवसायी को गोली लगी है. व्यवसायी खतरे से बाहर हैं. पुलिस मामले का जांच कर रही है.

विज्ञापन
AMRENDRA THAKUR

लेखक के बारे में

By AMRENDRA THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन