ePaper

बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 17 Feb 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

एसडीपीओ मुकेश कुमार साह व स्थानीय थाना की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंची व यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया

विज्ञापन

रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर रामपुर ओवरब्रिज के समीप हादसा

फारबिसगंज. फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 पर रामपुर ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की देर शाम एक बस के ठोकर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक होंडा एसपी बाइक संख्या बीआर 50 वाई 8623 से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही यात्री बस बीआर 38 पी 9240 से ठोकर लगने जाने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बाइक सवार युवक नीतीश पासवान पिता विक्रम पासवान दरगाहीगंज वार्ड संख्या 14 थाना नरपतगंज निवासी बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक युवक चार भाइयों में सबसे बड़ा था. मजदूरी करता था. वह अपने किसी मित्र का बाइक लेकर अपनी मां के साथ सिकटी बरदाहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था. अपनी मां को वहीं छोड़ कर मंगलवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साह व स्थानीय थाना की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंची व यात्री बस को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
AMRENDRA THAKUR

लेखक के बारे में

By AMRENDRA THAKUR

AMRENDRA THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन