मखाना किसानों के स्वास्थ्य पर पहल, फारबिसगंज में स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं को मजबूत करने पर बैठक
बैठक में मौजूद पीएचसी प्रभारी व सीडीपीओ सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
मखाना उत्पादक किसानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई.
अररिया : मखाना स्वास्थ्य पहल के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर स्थानीय पीएचसी परिसर में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाका ने की, जबकि संचालन निर्देश संस्था के प्रोजेक्ट ऑफिसर फैजान अहमद और कौशल्या फाउंडेशन के अमर कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
बैठक में मखाना उत्पादक किसानों और उनके परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाने पर चर्चा की गयी. साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी गयी.
विभागों के बीच समन्वय पर जोर
बैठक में परियोजना के उद्देश्य और प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया. मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की गयी, ताकि मखाना उत्पादक परिवारों तक स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सेवाओं का बेहतर लाभ पहुंचाया जा सके.
इस पहल के तहत मखाना उत्पादक किसानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ बच्चों में पोषण संबंधी सुधार और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया.
बैठक में सीडीपीओ श्वेता कुमारी के अलावा सीएचओ, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी तथा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए