बोरी में भरकर ला रहे थे 12 किलो गांजा, एसएसबी-पुलिस को देखते ही सामान छोड़ भागे तस्कर

Updated:
विज्ञापन

घुरना में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 किलो गांजा बरामद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 12 किलो गांजा बरामद किया है. गश्ती दल को देखते ही तस्कर बोरी छोड़कर भाग गए. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

अररिया : भारत-नेपाल सीमा पर घुरना थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 किलो गांजा बरामद किया गया. हालांकि, गश्ती दल को देखते ही गांजा ला रहे लोग बोरी छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

महेशपट्टी में गश्त के दौरान मिली संदिग्ध बोरी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह 56वीं वाहिनी एसएसबी, बथनाहा की एच कंपनी घुरना और घुरना थाना पुलिस की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी. गश्ती दल में एसएसबी के पांच जवान, जिनका नेतृत्व एएसआइ कर रहे थे, और पुलिस के तीन जवान शामिल थे.

गश्ती दल पिलर संख्या 191/5 से करीब एक किलोमीटर भारत की ओर महेशपट्टी इलाके में पहुंचा. इसी दौरान जवानों को एक प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी. पुलिस के अनुसार, सूचना थी कि नेपाल की ओर से गांजा भारत लाया जा रहा है.

जवानों को देखते ही बोरी छोड़कर भागे

गश्ती दल को देखते ही संदिग्ध लोग मौके से भाग निकले. जवानों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आये. तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी से गांजा बरामद हुआ.

एसएसबी की टीम ने नारकोटिक्स टेस्ट किट से जांच की, जिसमें बरामद पदार्थ गांजा पाया गया. बोरी समेत गांजे का कुल वजन 12 किलो बताया गया है.

घुरना थाने को सौंपा गया गांजा

बरामद गांजे को घुरना थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और फरार लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन