पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह प्रधानाध्यापक की पत्नी का निधन, सांसद समेत कई लोगों ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

मृतका जानकी देवी की फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुर्साकांटा के खुटहरा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी का निधन। सांसद और स्थानीय नेताओं ने शोक व्यक्त कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन

अररिया : कुर्साकांटा प्रखंड के खुटहरा वार्ड संख्या 12 निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा के पूर्व प्रधानाध्यापक दिवंगत विंध्यैश्वरी प्रसाद सिंह की पत्नी जानकी देवी (75) का आकस्मिक निधन हो गया. नेपाल के विराट टीचिंग अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटने के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

जानकी देवी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. सांसद प्रदीप कुमार सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया शोक

जानकी देवी के निधन पर पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार सिंह, प्रो. त्रिलोक नाथ झा, भूपेंद्र नारायण सिंह, अनिल झा, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, श्याम मंडल, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सुभाष साह, प्रणव गुप्ता, मनोज साह, मो. जमीलुर्रहमान, पूर्व मुखिया मो. मुस्ताक आलम, बिनोद यादव, सुरेंद्र नारायण सिंह और पंसस देवेंद्र कुमार सिंह समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया.

इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और दिवंगत जानकी देवी को श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन