सिंगारमोहिनी-परमानपुर सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन में कठिनाई

Updated:
विज्ञापन
सिंगारमोहिनी-परमानपुर सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन में कठिनाई

अक्सर होती रहती है सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

भूमि सुधार मंत्री, कमिश्नर, डीएम व एसपी को सैकड़ों लोगों ने दिया हस्ताक्षरित आवेदन

जोकीहाट. प्रखंड के गिरदा पंचायत के सिंगारमोहिनी घाट से लेकर परमानपुर गांव जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर बनमोत्तर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भूमि सुधार मंत्री बिहार, पूर्णिया कमिश्नर, जिला पदाधिकारी, एसपी व सीओ जोकीहाट को लिखित आवेदन दिया है. गिरदा पंचायत के पूर्व मुखिया मो सलीमुद्दीन, आफाक, वसीक, सादाब, सरताज, साजिद, नौशाद, मोहसीम सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन में लिखा है कि प्रधानमंत्री सड़क पर ग्रामीणों ने सिंगारमोहिनी, दर्शना, रामगंज, बनमोत्तर गांव से होते हुए परमानपुर गांव तक अतिक्रमण कर घर बना लिया. इस कारण सड़क काफी संकरी हो गयी है. वाहनों के आने जाने में परेशानी होती है. अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है. व्यस्त सड़क पर यातायात में आम लोगों को कठिनाई होती है. इस सड़क पर रोज हजारों लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आते जाते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क जितनी चौड़ी होनी चाहिए, उतनी चौड़ी नहीं है. सड़क के किनारे बसे लोगों ने काफी दूर तक अतिक्रमण कर रखा है. अतिक्रमण के कारण सड़क निर्माण कार्य कठिन है.

मालूम हो कि बिहार सरकार के ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण व प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगारमोहिनी घाट से परमानपुर गांव तक करीब 4.6 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य लंबित है. पंचायत के लोगों ने लिखा है कि बिना अतिक्रमण हटाये सड़क निर्माण कार्य नहीं हो सकता है. निर्माण कार्य होने पर भी सड़क लंबे समय तक नहीं टिकेगी. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि आवागमन में कम से कम आधा दर्जन गांवों के लोगों की कठिनाई को देखते हुए सरकारी अमीन से मापी कराकर अतिक्रमण हटाया जाये. इससे बनमोत्तर, परमानपुर, रामगंज, सिंगारमोहिनी, ललिया, दर्शना, गिरदा आदि गांव के लोगों को घर से प्रखंड व जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा हो सके. पूर्व मुखिया ने बताया कि आवेदन की प्रतिलिपि एडीएम, डीसीएलआर समेत अन्य पदाधिकारियों को भी सौंपी गयी है. वहीं अंचलाधिकारी नजमुल हसन ने बताया कि कर्मचारी की हड़ताल के कारण हल्का का प्रभार पंचायत सचिव को दिया जा रहा है. जांच प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमण हटाया जायेगा.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन