जनगणना को लेकर लोगों को करें जागरूक

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Apr 2026 7:11 PM

विज्ञापन

जनगणना को लेकर बीडीओ ने की बैठक

विज्ञापन

भरगामा. जनगणना कार्य को लेकर आमलोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में एक अहम बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण सुमन ने की. इस दौरान बीडीओ ने उपस्थित कचहरी सचिव व विकास मित्रों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए कहा कि यह देश के विकास की आधारशिला है. उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने, सही जानकारी देने व जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. खासकर महादलित परिवारों के बीच सुगम तरीके जागरूक करें. बैठक में विकास मित्र राजकुमार ऋषिदेव, परमानंद ऋषिदेव, वीरेंद्र सरदार, किशोर कुमार भारती, मंजू देवी, शोभा कुमारी, उपेंद्र ऋषिदेव, अर्जुन ऋषिदेव, कपिल देव ऋषिदेव, अरुण ऋषिदेव, डोली कुमारी, मंजू कुमारी, कैली देवी, निक्की देवी, कंचन देवी, सविता देवी, रीना कुमारी, राजमणि देवी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन