मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा ने मनायी परशुराम की जयंती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Apr 2026 6:40 PM
शोभायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय
फारबिसगंज. मारबाड़ी ब्राह्मण महासभा व युवा मंच ने अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती मनायी. इस मौके पर सुल्तान पोखर स्थित वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी से बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं युवतियों ने जमकर नृत्य कर माहौल का भक्तिमय बना दिया. इससे पूर्व महंत पंड़ित अभिषेक दुबे की अगुवाई में महासभा के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई. शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष व बच्चों द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. लाल पताका लेकर युवाओं की टोली ने शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नृत्य कर सबका मन मोह लिया. इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा व युवा शाखा के अध्यक्ष प्रकाश पांडिया ने बताया कि स्कंद पुराण व भविष्य पुराण के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रदोषकाल समय में हुआ था. भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार हैं. वहीं परशुराम सभा के अध्यक्ष अजय झा व क्रांति कुंवर ने बताया कि भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी व अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने के लिए परशुराम जी के रूप में छठवां अवतार धारण किया था. शोभा यात्रा में महासभा के अध्यक्ष मोती लाल शर्मा, युवा शाखा अध्यक्ष प्रकाश पांडिया, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अजय झा, प्रो क्रांति कुंवर, प्रेम मिश्रा, पार्षद बुलबुल यादव, आज़ातशत्रु अग्रवाल, विनोद सरावगी, पप्पू फिटकरीवाला, श्याम माहेश्वरी, पप्पू लड्ढा, ई आयुष अग्रवाल, आदर्श गोयल, रमण झा, सुरेश राठी, पवन सोमानी, विनोद चौखानी, महेंद्र बैद, विनोद सेठिया, अभिषेक खेमानी, मथुरा दास, मनोज भंसाली, मनोज सोनी, प्रकाश पांडिया, राजू पांडिया, प्रेम पांडिया, मदन पांडिया,ओम प्रकाश शर्मा, प्रमोद सिखवाल, विवेक सिखवाल, हरि शर्मा, चांद शर्मा, रौशन सेठिया, गौरव जैन, नीतेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बधू मौजूद थें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










