ePaper

मादक पदार्थ व अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Updated at : 17 Nov 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थ व अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर गेस्ट हाउस में की छापेमारी

विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मालदा का है निवासी फोटो-16- पुलिस गिरफ्त में आरोपित, मादक पदार्थ व अवैध हथियार. प्रातिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के स्टेशन चौक के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में छापामारी कर स्मैक व अवैध हथियार की तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय सरगना को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर से आदर्श थाना फारबिसगंज में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ स्मैक व अवैध हथियार तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना शहर के किसी होटल में ठहरा हुआ है. स्थानीय तस्करों के साथ मिल कर तस्करी की डील कर रहा है. इसी गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. शहर के होटलों व लॉज में छापेमारी शुरू की. इसी क्रम में शहर के स्टेशन चौक के समीप स्थित सिटी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 305 में जब छापेमारी की गयी तो पता चला कि एक व्यक्ति उक्त कमरा में संदिग्ध अवस्था में ठहरा हुआ है. जिसकी तलाशी ली गयी तो एक अवैध रिवाल्वर व एक मोबाइल बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद रिवाल्वर पर मेड इन जापान लिखा हुआ है व बरामद मोबाइल में मादक पदार्थ स्मैक व विभिन्न तरह के अवैध हथियार की डीलिंग के फोटोग्राफ भी मिले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्मद रियाजुल शेख पिता अब्दुल सत्तार शेख, कलिकापुर ठाकुरपाड़ा कलिया चक मालदा पश्चिम बंगाल का निवासी है. गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया है कि वे अररिया व पूर्णिया जिला के सभी बड़े स्मैक तस्कर के संपर्क में लगातार रह कर उन तस्करों को पश्चिम बंगाल के मालदा से अपने सरगना से स्मैक व हथियार की डिलिवरी लाकर करवाता है. उक्त तस्कर ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसका विधिवत अनुसंधान कर साक्ष्य संकलन करते हुए संबंधित स्मैक व हथियार कारोबारी के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि स्मैक का तस्कर इस सीमांचल क्षेत्र में कहां कहां स्मैक की तस्करी कर कहां खपाया जा रहा है उसके चेन को भी ट्रेस किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन