अगस्त में अभाविप चलाएगा सदस्यता अभियान, जिलास्तरीय कार्यशाला होगी

बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा करते एमपी सिंह व मौजूद अभाविप सदस्य | Prabhat Khabar Network
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई अररिया ने अगस्त में होने वाले राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा की. इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक जिलास्तरीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी.
अररिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई अररिया की बैठक शुक्रवार को शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री जितेंद्र प्रियांशु ने की. बैठक में अगस्त माह में चलाए जाने वाले अखिल भारतीय सदस्यता अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एक अगस्त से 31 अगस्त तक देशभर में परिषद का सदस्यता अभियान चलाया जाता है. इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी परिषद से जोड़ने का प्रयास किया जाता है और उन्हें सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाता है.
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से इसी माह अररिया में एक दिवसीय जिलास्तरीय सदस्यता कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें अभियान की रणनीति, कार्ययोजना और अधिकाधिक सदस्य बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी.
प्रो. सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मधुबनी में आयोजित एक दिवसीय प्रदेश सदस्यता कार्यशाला में अररिया जिले से भी दर्जनों परिषद कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसी कार्यशाला में सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा तथा अभियान का पोस्टर भी जारी किया जाएगा.
बैठक में प्रिया रानी, सिमरन कुमारी, कौशेन आलम, सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार विश्वास, विवेक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राहुल सिंह
राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










