नये राशन कार्ड बनाने का अभियान तेज, नरपतगंज में 4 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नरपतगंज प्रखंड में 4000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। घर-घर जाकर पात्र लाभुकों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Ration Card Campaign: नरपतगंज (अररिया). बिहार सरकार द्वारा नए राशन कार्ड बनाने के लिए 18 जुलाई 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरपतगंज प्रखंड में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. गुरुवार को फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता और बीडीओ अजीत कुमार की मौजूदगी में प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये गये.

4 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

बैठक में एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने 18 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक पूरे बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. नरपतगंज प्रखंड के हिस्से में 4 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये गये.

घर-घर जाकर पात्र लाभुकों की होगी पहचान

Ration Card Campaign: एसडीओ ने पंचायत सचिव, विकास मित्र और स्वच्छता पर्यवेक्षकों की टीमों को घर-घर जाकर पात्र लाभुकों की पहचान करने तथा उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित न रह जाए.

प्रमाण पत्र समय पर जारी करने का निर्देश

आरटीपीएस कर्मियों को जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेजों में देरी होने से राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

पंचायतों में लगातार हो रही समीक्षा

एसडीओ अभय कुमार ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए पंचायतों का लगातार भ्रमण और समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति अब तक आवेदन नहीं कर पाया है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है.

बीडीओ ने अभियान में तेजी लाने पर दिया जोर

बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि सभी कर्मी अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने की अपील की.


विज्ञापन
संजय प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन