नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन मांग में भरा सिंदूर, किया दुष्कर्म

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2026 5:48 PM

विज्ञापन

अपहरण के आरोप एक गिरफ्तार

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र के पोसदहा पंचायत के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बाइक सवार तीन की संख्या में युवकों ने घर से अपहरण के बाद हथियार के बल पर मांग में सिंदूर भरने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले परिजन के द्वारा फुलकाहा थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद करते हुए एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. जहां पूछताछ किया जा रहा है. वहीं मुख्य आरोपित सहित दो आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चला जा रहा है. गिरफ्तार आरोपित में खैरा चंदा वार्ड संख्या सात निवासी है. फुलकाहा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग छात्रा को 13 मई 2026 की देर रात्रि दो बाइक पर सवार तीन युवक ने घर से अपहरण के बाद कुछ दूर ले जाने पर मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद मुख्य आरोपित खैर चंदा वार्ड 04 निवासी ने जबरन मांग में सिंदूर भरकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि नाबालिग छात्रा को बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं मुख्य आरोपित सहित दो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन