थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त करें तेज : एसडीपीओ
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2026 6:29 PM
एसडीपीओ ने की लंबित कांडों की समीक्षा
परवाहा. शनिवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने रानीगंज थाना पहुंचकर लंबित कांडों की समीक्षा की. एसडीपीओ श्री कुमार ने थाना में कांडों के अनुसंधानकर्ता को बारी बारी से बुलाकर कांडों की समीक्षा की. कांडों की समीक्षा के क्रम में एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामले को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को थाना क्षेत्र में गश्ती तेज करने, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने, जेल से छूटकर आये गलत प्रवृत्ति के लोगों की हर गतिविधि पर सख्त नजर रखने सहित अन्य जरूरी दिशा- निर्देश दिये. इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,सहायक थानाध्यक्ष अजय पासवान सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










