सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, रेफर
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2026 6:51 PM
सड़क पर मकई सुखाने के कारण हुआ हादसा
परवाहा. शनिवार को रानीगंज- सरसी मुख्य मार्ग एसएच-77 पर शनिवार को हेमनगर चौक के समीप हुए सडक हादसे में चार लोग घायल गंभीर रूप से हो गये. बताया जाता है कि एक कार रानीगंज की ओर आ रही थी. इसी दौरान सड़क पर मकई फैले रहने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया व हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया. घायलों का पहचान मधेपुरा जिला के चौसा निवासी विपिन कुमार ,शत्रुघ्न कुमार व खगड़िया जिला के बेला निवासी रणधीर कुमार, अच्युतम शर्मा के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज चिकित्सक शीतल गुप्ता के द्वारा किया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










