प्रतिमा स्थापना को ले निकाली कलशयात्रा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 28 Jan 2026 8:06 PM

विज्ञापन

आस्था का उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. वैदिक मंत्रोच्चारण व बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच शोभायात्रा शिवमंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सुरसर कोशी नदी से जल भर वापस मंदिर परिसर पहुंची. रंग-बिरंगे पीले परिधानों से लैस महिलाओं ने जब सर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली गयी. आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. कलश शोभायात्रा सुरसर कोशी नदी पहुंचने पर आचार्य धमेंद्र नाथ मिश्र,वेद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा इसमें पंडित हीरा झा सहित कई पंडितों व आचार्यों का योगदान रहा. मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पूर्व इन कलशों को विशेष पूजा के लिए स्थापित किया गया. कलश यात्रा के बाद मंदिर में भव्य मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा व पूजा अनुष्ठान शुरू हुआ.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन