नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 May 2026 7:08 PM

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

अररिया. महिला थाना पुलिस ने कांड संख्या 29/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान अजकर (23) पिता मो रफीक, निवासी खैरूगंज के रूप में हुई है. महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाना की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को दबोच लिया. आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने कहा कि जिले में महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन