न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी मंदिर में की पूजा

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :19 Apr 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी मंदिर में की पूजा

नानु बाबा से लिये आशीर्वाद

विज्ञापन

अररिया. पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे. इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा-अर्चना की. न्यायमूर्ति की सुरक्षा में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिया. साथ ही हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक नानू बाबा द्वारा न्यायमूर्ति को भेंट किया. न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा- अर्चना की. वहीं न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने मां काली की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा खड्गेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया. पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री कुमार ने बताया कि बिहार की सुख समृद्धि के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली से कामना की. हीरा ने बताया कि पूर्व में भी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस समेत बिहार के चीफ जस्टिस भी मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच चुके हैं. मौके पर जिला जज गुंजन पाण्डेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार समेत दर्जनों न्यायालय के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन