कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर परीक्षा जारी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 02 Feb 2026 8:00 PM

विज्ञापन

कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को ले प्रशासन गंभीर

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया कई केंद्रों का निरीक्षण अररिया. जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटर की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई. परीक्षा के पहले दिन जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. इस क्रम में जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महिला महाविद्यालय अररिया व फारबिसगंज के आदर्श मध्य विद्यालय भद्रेश्वर व कन्या मध्य विद्यालय गोढीयारे केंद्र का निरीक्षण किया. केंद्र पर तैनात अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश दिए. मालूम हो कि इंटर की परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में 23 व फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 21 परीक्षा कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारी पूरी तरह सक्रिय व मुस्तैद दिखे. जानकारी के मुताबिक इंटर की परीक्षा आगामी 13 फरवरी तक निर्धारित है. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक निर्धारित है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन