जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज ने न्यू रिकॉर्ड बिल्डिंग का किया उद्घाटन

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :17 Apr 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज ने न्यू रिकॉर्ड बिल्डिंग का किया उद्घाटन

लंबित मामलों के निबटारे में अधिकवक्ता करें सहयोग

विज्ञापन

अररिया. पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार शुक्रवार को अररिया पहुंचे. अररिया आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ. सर्वप्रथम शुक्रवार की सुबह सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर के समय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव सहित डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारियों सहित वरीय अधिवक्ताओं मौजूदगी रही. सबों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद सभी कोर्ट का निरीक्षण करते हुए न्यायिक प्रक्रियाओं का निरीक्षण कर जायजा लिए. अधिवक्ताओं से मीटिंग करने के बाद इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार न्यायमंडल अररिया परिसर में बने भव्य रिकॉर्ड बिल्डिंग का उद्घाटन कर कई बिंदुओं पर चर्चा किए. उसी स्थान पर डीएलएसए की पहल पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बुनियाद केंद्र, अररिया के द्वारा विकलांग 05 लोगों के बीच साइकिल का वितरण किए. संध्या पूर्व इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार डीजे प्रकोष्ठ में डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े तमाम न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बताया कि 18 अप्रैल को इंस्पेक्टिंग जज फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण करेंगे. लंबित मामलों के निबटारे में करें सहयोग अररिया. पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लंबित मामलों के निबटारे में सहयोग करें. अधिवक्ताओं से अपील की कि कोर्ट में पेंडिंग केसों को जल्दी निपटाने में मदद करें. उन्होंने कहा कि आप अमीर व गरीब क्लाइंट के न्यायिक कार्यों को त्वरित रूप से करते हैं तो क्लाइंट को आप अधिवक्ताओं पर पूर्ण विश्वास पैदा होगा. उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी जमीनी समस्याएं भी सुनी. अधिवक्ताओं ने फैमिली कोर्ट में बढ़ती पेंडेंसी, अदालती स्टाफ की कमी और लंबित मुकदमों जैसे मुद्दे उनके सामने रखे. जस्टिस संदीप कुमार ने एक-एक समस्या को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन