पांच लाख रुपये के साथ भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Apr 2026 8:57 PM

विज्ञापन

गोपनीय सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

जोगबनी. सीमावर्ती शहर विराटनगर में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार भारतीय सीमा जोगबनी से सटे विराटनगर वार्ड संख्या 15 स्थित दुर्गा चौक पर डीएसपी तिलक बहादुर खड़का के नेतृत्व में विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर भारत से नेपाल आ रही एक बाइक को रोककर जांच की. जांच के दौरान बिहार के अररिया निवासी 30 वर्षीय अनीश कुमार चौधरी के पास से 05 लाख 01 हजार 15 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई. आरोपित इस रकम का कोई वैध स्रोत नहीं बता सका इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार बरामद राशि अवैध हवाला कारोबार से जुड़ा हो सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को नकदी व बाइक सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन