भारत व नेपाल का संबंध सदियों पुराना, प्रगाढ़ बनाने का होना चाहिए निरंतर प्रयास : सांसद

Updated at : 07 Apr 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
भारत व नेपाल का संबंध सदियों पुराना, प्रगाढ़ बनाने का होना चाहिए निरंतर प्रयास : सांसद

भारत व नेपाल से आये पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

विराटनगर में इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया भव्य अभिनंदन समारोह

नेपाल सरकार के उद्योग एवं सहकारिता मंत्री के अलावे कई नामचीन हस्तियों ने लिया हिस्सा

अररिया. विराटनगर स्थित ईस्टर्न स्टार होटल में इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी ने भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. इसमें भारत व नेपाल के विभिन्न राज्यों से आये पत्रकारों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उन लोगों को भी सम्मानित किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं. मौके पर भारत व नेपाल के बीच ना केवल मैत्री की बातों की चर्चा की गयी, नेपाल के टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात भी कही गयी.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नेपाल के कोशी प्रदेश संख्या एक के उद्योग एवं सहकारिता मंत्री इस्त्राइल मंसूरी के अलावे पर्यटन विभाग के सचिव इंद्र सपोरा, कोशी प्रदेश के पूर्व मंत्री लीला बल्लभ घिमिरे, वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी पोखरेल, निसहाय बच्चे-बच्चियों के लिए आश्रम चला रहीं 2500 से ज्यादा पुरस्कारों से सम्मानित गीता गौतम, ईस्ट मार्ट के पूर्व अध्यक्ष भवेश श्रेष्ट, माला मिश्रा मौजूद थे. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि विराटनगर की यह ऐतिहासिक भूमि, पुरातन काल से ही भारत व नेपाल के बीच संबंधों को दर्शाती है. बेटी-रोटी के संबंधों के लिए भारत व नेपाल की पहचान मानी जाती है. मैं जब सदन में बोलता हूं, तो यह जरूर बोलता हूं कि मैं जहां से निर्वाचित होकर आता हूं, वह स्थान भारत व नेपाल की सीमा पर बसा है. इस बात को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जानते हैं. वे हमेशा हमसे पूछा करते हैं. भारत व नेपाल के बीच परस्पर संबंधों में प्रगाढ़ता की बात तो होनी ही चाहिए, अभी नेपाल में नयी सरकार का गठन हुआ है, ऐसे भी हम नयी सरकार को बधाई देने आये हैं कि वे नेपाल में स्थिर सरकार चलाएं. इसके साथ ही भारत से जो भी मदद की आवश्यक्ता हो, वह हमें भी बताएं. महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर हमारी सीमा है. ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर आप मेरे पास आकर मुझसे मदद ले सकते हैं.

पर्यटकों को परेशानी हो, तो दें जानकारी, होगा समाधान

वहीं उद्योग एवं सहकारिता मंत्री इस्त्राइल मंसूरी ने कहा कि नेपाल में प्रकृति ने सब कुछ प्रदान किया है, ऐसे में नेपाल के कोशी प्रदेश में पर्यटन की असीम संभवानाएं हैं. कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां आप पहुंच कर प्रकृति का अनुपम आनंद ले सकते हैं. ऐसे में भारत से जो भी पर्यटक आएं, उन्हें अगर किसी भी प्रकार की असुविधा हो, तो वे बताएं, उनकी समस्याओं का समाधान होगा. वहीं कार्यक्रम को इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के पंकज रणजीत, जितेंद्र पाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में अररिया, छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित अन्य स्थानों से पत्रकार पहुंचे थे.

अररिया से जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश भगत, सचिव अमित कुमार अमन, मृगेंद्र मणि सिंह को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा नेता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता, भाजपा नेता कुंदन पोद्दार, मुकेश यादव, अर्चना सिंह, जुबेर आलम, राजद नेता वाहिद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन