समावेशी विकास बजट सर्वसम्मति से पारित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Mar 2026 8:38 PM

विज्ञापन

समावेशी विकास का 68.73 करोड़ बजट सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन

परवाहा. शुक्रवार को रानीगंज नगर पंचायत का सामान्य बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 68.73 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. मुख्य पार्षद रूपा देवी की अध्यक्षता में व उपमुख्य पार्षद सुभद्रा देवी की उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने सभी सदस्यों के सामने विकसित रानीगंज बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजन के साथ बजट के बारे में बताया. इस वर्ष के बजट में कुल अनुमानित आय 69.56 करोड़ रुपये है व कुल अनुमानित खर्च 68.73 करोड़ रुपये हैं. करीब 83 लाख रुपये लाभ का बजट पारित किया गया है. सड़क नली गली, स्ट्रीट लाइट, साइनेज बोर्ड, हाई मास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, प्रधानमंत्री आवास योजना, साफ-सफाई इत्यादि कार्यों को कराने का बजट में प्रावधान किया गया है. साथ ही हर वार्ड में जन उपयोगी कार्य जैसे सड़क-नाला आदि का प्रावधान किया गया है. सम्राट अशोक भवन बनाने का व बेहतर साफ-सफाई कार्यों के लिए कचरा प्रसंस्करण केंद्र बनाने का भी निर्णय लिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने आंतरिक राजस्व बढ़ाने पर बल दिया. जिसके लिए लोगों से संपत्ति कर ससमय भुगतान करने के लिए लोगों से अपील की गयी. वार्ड पार्षद, अंशुदेव, कृष्ण कुमार सेनानी, आलोक कुमार भारती, रजनी प्रकाश आदि ने राजस्व वृद्धि के लिए कार्यालय का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने ने कहा कि सारे वार्ड पार्षद एकजुट हैं. नगर पंचायत के साथ खड़े हैं. इओ सचिन कुमार ने बताया कि नपं रानीगंज में ट्रेड लाइसेंस विनियमन व विज्ञापन नियमावली को लागू करने का निर्णय लिया गया. अब सभी विज्ञापन दाता व व्यवसाय करने वाले लोगों को 01 अप्रैल 2026 से नगर पंचायत कार्यालय से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बोर्ड बैठक में 17 वार्ड के वार्ड पार्षद मौजूद रहे. वार्ड पार्षद निशा कुमारी, अमानती अली, अंशु देव, बीरेंद्र मुखिया आदि ने अपने क्षेत्र के मुद्दे को रखा. बोर्ड की बैठक में विभिन्न वार्ड में कराये गये योजना का भुगतान करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. शांतिपूर्ण तरीके से विकसित रानीगंज के संकल्प के साथ बजट बैठक समापन हुआ.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन