मुफ्त उर्दू लर्निंग कंप्यूटर कोर्स का उद्घाटन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 08 Apr 2026 8:28 PM
उर्दू में कंप्यूटर भी सिखाया जायेगा
अररिया. उर्दू भाषा के तरक्की के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. बिहार सरकार ने बिहार में उर्दू भाषा को दूसरी सरकारी जुबान की मान्यता दे रखी है. अंजुमन तरक्की उर्दू बिहार सरकार के सौजन्य से बुधवार को अररिया प्रखंड के मदरसा जामिया शुफतुल इस्लाम हरियाबारा में एक कार्यक्रम आयोजित कर मुफ्त उर्दू लर्निंग व कंप्यूटर कोर्स का उद्घाटन किया गया. अंजुमन उर्दू बिहार सरकार के सचिव व बिहार स्टेट एजुकेशन बोर्ड पटना के पूर्व चेयरमैन अब्दुल कैयूम अंसारी के मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई. जिसमें उर्दू भाषा के बच्चों को उर्दू भाषा तो सिखाया ही जाएगा. साथ ही उर्दू में कंप्यूटर भी सिखाया जाएगा. ये प्रशिक्षण केंद्र 06 माह तक चलेगा. मौके पर अंजुमन तरक्की उर्दू अररिया के उपाध्यक्ष व मदरसा जामिया शुफतुल इस्लाम के सरपरस्त मौलाना आसिफ़ूर रहमान जमई ने मौके पर अब्दुल कैयूम अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र से गरीब व मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को काफी फायदा होगा. क्योंकि आज के बदलते हालात में दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा व कंप्यूटर की पढ़ाई जरूरी है.,ये काम आज बिहार सरकार ने इस बेहतर प्रयास के जरिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का काम कर रहे हैं. मौके पर डॉ नैयर हबीब , दीन रेजा अख्तर, अरशद अनवर अलिफ, मौलाना आसिफ़ूर रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










