महिला की मौत मामले में पति गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Mar 2026 7:44 PM
मृतका के भाई ने लगाया हत्या करने का आरोप
परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत में बुधवार को संदेहास्पद परिस्थिति में हुई महिला की मौत मामले में मृतका के भाई के बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के भाई संतोष ऋषिदेव ने अपने बहनोई दयानंद ऋषिदेव पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में रानीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित पति दयानंद ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपित पति को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










