प्रशासन की देखरेख में सिलिंडर का किया वितरण

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Apr 2026 10:43 PM

विज्ञापन

उपभोक्ता तीन दिनों से थे परेशान

विज्ञापन

पलासी. बुधवार को एसडीओ बलबीर दास, बीडीओ आदित्य प्रकाश, एसएचओ मिथिलेश कुमार व एमओ कुमोद सिंह, पुअनि प्रमोद कुमार व स्थानीय मुखिया राम प्रसाद चौधरी की देख रेख में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं तीन दिनों से परेशान थे. बुधवार को गैस मिलने की सूचना पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ एचपी एसपी गैस एजेंसी हसनपुर व निर्जला एचपी गैस एजेंसी गडहरा में भीड़ उमड़ पड़ी. पहले से कतारबद्ध उपभोक्ताओं के बीच प्रशासन की देखरेख में गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. मौके पर सदर एसडीओ बलवीर दास ने बताया कि गैस उपभोक्ताओं को ओटीपी मिलने के बाद घर-घर सिलिंडर पहुंचाया जायेगा. पहले की तरह गैस एजेंसी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं निर्जला एचपी गैस एजेंसी मैं उपभोक्ताओं की लंबी कतार में व गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर नाराज उपभोक्ता सुमन कुमार झा, रविशंकर प्रसाद मंडल, बीबी गुलशन नाज, राजेश कुमार, बीबी शगुफ्ता, रफीक अहमद, मनोज मंडल, संजय सिंह, राजीव कुमार ऋषिदेव, चमेली देवी, सुरेन्द्र यादव आदि ने बताया कि हमलोगों का जब-तक बारी आती तब तक गैस सिलिंडर ही खत्म हो गया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन