चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 19 Apr 2026 6:50 PM
सभी वारंटियों पर न्यायालय से वारंट निर्गत था
नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. जहां पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा. गिरफ्तार वारंटी में बरदाहा वार्ड संख्या 01 निवासी तिलकचंद मुखिया पिता परमेश्वर मुखिया, हरिकिशन मुखिया पिता कालीचरण मुखिया, लखन मुखिया पिता गरीब दास व शंकर मुखिया पिता मेघराज मुखिया है. मालूम हो कि सभी पर न्यायालय से वारंट निर्गत था. जो पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे थे. जिसे पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










