विधि महाविद्यालय के संस्थापक का निधन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Mar 2026 8:13 PM
कॉलेज कर्मियों ने मनाया शोक
अररिया. बीते शनिवार को जिले के एकमात्र विधि महाविद्यालय चंद्र किशोर मिश्र विधि महाविद्यालय के संस्थापक भुवन किशोर मिश्र का निधन हो गया. वे लगभग 80 वर्ष के थे. पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. मालूम हो कि वे जिले के जाने-माने साहित्यकार भी थे. उनकी कविताएं व कहानियां विशेष रूप से प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु से प्रेरित मानी जाती थीं. उन्होंने दर्जनों पुस्तकों व कहानियों की रचना की थी. उनके मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आज बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में विधि की डिग्री लेकर सम्मानजनक पदों पर कार्यरत हैं. वे मूल रूप से अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर गांव के निवासी थे. अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन पर महाविद्यालय के तमाम कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. शोक मनाने वालों में उनके पुत्र व महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्रा, प्रो अर्जुन आचार्य, दीपक कुमार मिश्रा, ललन प्रसाद, प्रकाश कुमार मिश्रा, मो कमरुज्जमा, पंकज मिश्रा, अंजू, पायल, राजीव कुमार मिश्रा, प्रो पंकज, मो मुसर्रफ, मनोज कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार, प्रो नीलम कुमारी व अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










