अध्यक्ष पद पर पांच, तो सदस्य के लिए 25 ने किया नामांकन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 Apr 2026 7:05 PM

विज्ञापन

पैक्स चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत जिसमें ग्राम पंचायत कुर्साकांटा व रहटमीना में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुआ. रहटमीना पंचायत से अध्यक्ष पद को लेकर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत रंजीत कुमार मंडल, कालेश्वर मंडल व परमानंद मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इधर पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में अनुसूचित जाति से दो तो पिछड़ा वर्ग से 02, अति पिछड़ा वर्ग से 01 तो सामान्य वर्ग से 09 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इधर कुर्साकांटा पैक्स से केवल एक प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं सदस्य पद के लिए अति पिछड़ा वर्ग से 02 तो पिछड़ा वर्ग से 02, अनुसूचित वर्ग से 01 तो सामान्य वर्ग से 06 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के दो पंचायतों में हो रहे पैक्स चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुआ. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 05 तो सदस्य पद के लिए अलग-अलग वर्ग से कुल 25 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं मतदान आगामी 20 अप्रैल 2026 को होगी तो मतगणना 21 अप्रैल 2026 को प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में संपन्न कराया जायेगा.40 ——- कुमार सत्यम निर्विरोध बने पैक्स अध्यक्ष कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्स ग्राम पंचायत रहटमीना व कुर्साकांटा में हो रही पैक्स नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को कुर्साकांटा पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद पर केवल एक प्रत्याशी कुमार सत्यम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हालांकि उक्त पैक्स में किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने के कारण कुमार सत्यम निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समर्थकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर हर्ष व्यक्त किया. हालांकि निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को पैक्स मतगणना संपन्न होते हीं आगामी 21 अप्रैल 2026 को प्रमाण पत्र मिल सकेगा. मौके पर मनोज साह गुरुजी, जितेंद्र साह, प्रेमप्रकाश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, सुरेंद्र साह, शिवम कुमार, पूर्व जिप प्रतिनिधि विकास साह, मनोज साह, मो वारिश, अब्दुल कादिर जिलानी, संतोष साह, बबलू साह, कन्हैया साह, प्रदीप साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.41

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन