गांजा मामले के प्राथमिकी दर्ज
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 May 2026 5:57 PM
आरोपित तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर थाना में पूर्व में गांजा तस्करी मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी देते थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि थाना में दर्ज गांजा तस्करी मामले में फरार प्राथमिकी आरोपी डाढ़ापीपर निवासी छत्तरलाल ततमा को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां से पीएचसी कुर्साकांटा में मेडिकल जांच के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. बता दें कि उक्त मामले के मुख्य आरोपित छतर लाल ततमा का पुत्र बिनोद ततमा पूर्व से जेल में बंद है. वहीं उक्त मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
शराब बरामदगी मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
नरपतगंज. नरपतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोरराहा बिशनपुर में छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामद मामले के नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार में गौरराहा बिशनपुर निवासी सुरेंद्र ऋषिदेव पिता बेचन ऋषिदेव बताया जा रहा है. मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी पर नरपतगंज थाना में शराब बरामद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










