लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Jun 2025 7:27 PM
सर्किल इंस्पेक्टर ने किया थाना का निरीक्षण
भरगामा. सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सुमन ने रविवार को भरगामा थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने थाना में दर्ज पुराने एसआर व नन-एसआर केसों की गहन समीक्षा की. लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली व थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित प्रमुख घटनाओं को लेकर गहन पूछताछ की. इंस्पेक्टर ने कांडों की जांच प्रक्रिया, आरोपियों की गिरफ्तारी, केस डायरी अपडेट सहित न्यायिक कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि थाने में लंबित गंभीर मामलों का शीघ्र निष्पादन अपराध नियंत्रण की दिशा में बेहद जरूरी है. साथ ही एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार व मालखाना की स्थिति का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर एसआई रौशन कुमार, एसआई सिफैत यादव, एसआई शिल्पी कुमारी, एएसआई मृत्युंजय कुमार, एएसआई प्रमोद नारायण सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 4
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










