अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 11 Oct 2025 7:36 PM
प्रेक्षक कोषांग की तैयारियों की हुई समीक्षा
अररिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को प्रेक्षक कोषांग के अधिकारी व संभावित लाइजन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षकों के संभावित लाइजन पदाधिकारियों को प्रेक्षकों के आगमन, ठहराव, आवागमन, समन्वय व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता व निष्पक्षता बनाये रखना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. इस दौरान प्रेक्षक कोषांग की तैयारियों की समीक्षा की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










