जिला स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत व विकास की यात्रा पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है : डीएम

Updated at : 15 Jan 2026 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत व विकास की यात्रा पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है : डीएम

जिले में 36 वां जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन

विज्ञापन

अररिया. कला व संस्कृति विभाग, बिहार सरकार व जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित बॉयज हाईस्कूल परिसर में 36वां जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. महोत्सव की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी सह मैराथन से हुई. इसे जिलाधिकारी विनोद दूहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रभातफेरी सह मैराथन अररिया कॉलेज स्टेडियम से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, गोढ़ी चौक होते हुए एचई हाईस्कूल अररिया में संपन्न हुई. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हाईस्कूल परिसर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जोकीहाट विधायक मो मुर्शीद आलम, डीएम विनोद दूहन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गयी.

डीएम ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

मौके पर डीएम ने 36वें जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति महोत्सव 2026 के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास की यात्रा पर गर्व करने का अवसर देता है. यह महोत्सव जिले की एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है. उन्होंने सभी से जिले के सतत विकास, शांति और खुशहाली के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया. स्टॉल के निरीक्षण के दौरान डीएम व जनप्रतिनिधियों ने कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त जिया कुमारी, छवि कुमारी, गाजिया परवीन, काजल कुमारी और प्रियांशु राज को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. वहीं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रिया कुमारी, शिफा फिरदौस, राम कुमार और पीयूष शर्मा को कार्ड प्रदान किया.मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत लाभुकों के बीच मत्स्य किट का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत दिया सांकेतिक चेक

मौके पर मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रा सोफिया नाज और तराना आजमी को 15-15 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया. अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता व तलाकशुदा योजना के तहत एक लाभुक को 25 हजार रुपये का सांकेतिक चेक दिया गया. वहीं मौलवी-फोकानिया परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मीठी नाज और शगुफ्ता को क्रमशः 15 हजार व 10 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया.

विभिन्न विभागों ने लगाये थे स्टॉल

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समाज कल्याण, जीविका, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम संसाधन, शिक्षा, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, स्वास्थ्य, कृषि, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, परिवहन, उद्योग केंद्र, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मत्स्य एवं पशु संसाधन, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाये थे. कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ, सिविल सर्जन, डीपीआरओ, डीटीओ समेत सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन