निबंधन कार्यालयों में स्थापित होगा टोकन डिस्प्ले सिस्टम

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Apr 2026 8:28 PM

विज्ञापन

स्कोर से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी फॉर कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन से संबंधित मामलों की समीक्षा अररिया. जिलाधिकारी ने सोमवार को आयोजित स्कोर की बैठक में निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिलाधिकारी विनोद दूहन ने डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी फॉर कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन यानी स्कोर से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की. सर्वप्रथम पूर्व की बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की गयी व इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य में सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे बुजुर्गों के लिये घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाये. ताकि उन्हें कार्यालय आने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके. इसके अतिरिक्त, सभी निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम नागरिकों को अपनी बारी की जानकारी आसानी से मिल सके. इससे अनावश्यक भीड़ से भी बचा जा सकेगा. साथ ही, दिव्यांगजन व वृद्धजनों की भी सुविधा होगी. सभी निबंधन कार्यालयों में व्हीलचेयर का समुचित इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी निर्धारित कार्य संपादित करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी अवर निबंधक पदाधिकारी व संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन