अष्टयाम-संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

संकीर्तन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

-6- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी स्थित ओंकारेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार की संध्या से शुरु अष्टयाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आयोजक समिति के बिनोद चौधरी ने बताया कि अष्टयाम संकीर्तन के निमित्त मंगलवार को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गयी. जिसके बाद अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू है. मानस पाठ संपन्न होते ही गुरुवार की संध्या से अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ. वहीं स्थानीय कीर्तन मंडली, मेघा, डेनिया, जागीर पिपरा, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से महिला कीर्तन मंडली में पोखरिया, कुशमाहा, सिमराहा, हाथीबंधा व ठनठनीयां शामिल हैं. अष्ट्याम संकीर्तन में नेपाल से आये महिला कीर्तन मंडली की हरे राम, हरे कृष्ण की सुमधुर धुन से श्रद्धालु आत्मविभोर होते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन