ग्राहकों का आरोप डीलर दे रहें तौल कम, रुपये ले रहें हैं ज्यादा
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Apr 2020 6:13 AM
अररिया : लाभार्थियों के साथ डीलर के शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर डीएम के लाख चेतावनी के बाद भी डीलर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. संकट की घड़ी में भी पीडीएस डीलरों की मनमानी नहीं थम रही है. धामा पंचायत के वार्ड संख्या सात केजविप्र दुकानदार निसबदजहां के विरुद्ध स्थानीय निवासी लाभुक रइसा खातुन, अजून, बीबी गजाला, बीबी आबरून, अफसाना, गूलेसा, बीबी तरनुक आदि दर्जनों लाभुकों ने आरोप लगाया है कि चावल, गेहूं के निर्धारित मू्ल्य से अधिक रुपये उनसे डीलर ले रहे हैं.
अररिया : लाभार्थियों के साथ डीलर के शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर डीएम के लाख चेतावनी के बाद भी डीलर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. संकट की घड़ी में भी पीडीएस डीलरों की मनमानी नहीं थम रही है. धामा पंचायत के वार्ड संख्या सात केजविप्र दुकानदार निसबदजहां के विरुद्ध स्थानीय निवासी लाभुक रइसा खातुन, अजून, बीबी गजाला, बीबी आबरून, अफसाना, गूलेसा, बीबी तरनुक आदि दर्जनों लाभुकों ने आरोप लगाया है कि चावल, गेहूं के निर्धारित मू्ल्य से अधिक रुपये उनसे डीलर ले रहे हैं. लेकिन उन्हें अनाज का वजन कम दे रहे हैं. अगर हम लाभुक अपने हक के अनाज की मांग करते हैं तो विक्रेता साफ शब्दों में कहते हैं उसकी शिकायत जहां करना है कर दीजिए इसी दाम में अनाज मिलेगा व इसी तरह मिलेगा. लेना है तो लो अन्यथा नहीं चले जाओ.
जिस कारण यहां के लाभुकों को चावल व गेहूं का दाम अधिक चुकाना पड़ रहा है. दर्जनों ग्राहकों का आरोप है कि जब हमलोग पीडीएस के दूकान पर जाते हैं तो डीलर द्वारा कहा जाता आपका नाम काट चुका, अब राशन आपको नहीं मिलेगा. लाभुक दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. लाभार्थियों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रत्येक यूनिट पर 5 किलो चावल फ्री में दिया जाता है वह अनाज भी डीलर के द्वारा नहीं दिया जा रहा है. लॉकडाउन के कारण हमलोग मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं, हमलोग बहुत परेशानी से परिवार चला रहे हैं.
सरकार के राशन का इंतजार है वह भी नहीं मिल रहा है. वहीं डीलर निस्बदजहां पर आरोप लगाते हुए मुर्शीद , वजुदिन , वारिस, बीबी जबरा खातून आदि का कहना है कि जब हम लोग अनाज लेने डीलर निसबदजहां के दुकान पर गये तो अनाज में सिर्फ चावल दिया गया.होगी जांच, की जायेगी कार्रवाई शिकायत मील रही है. मामले की जांच होगी. दोषी डीलरों पर जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डीलर को चावल व गेहूं दोनों ही अनाज का दिया गया है. वहीं फ्री मिलने वाले अनाज में पांच किलो चावल ही दिया जाना है. प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










