खैरा में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Mar 2026 8:52 PM

विज्ञापन

इफ्तार कर एकता व सौहार्द की मिसाल पेश की

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत स्थित गढिया फूटानी चौक मस्जिद में गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक द्वारा रमजान के पाक महीने में दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में रोजदारों व गणमान्य उपस्थिति हुए इस आयोजन के माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारा सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया. इफ्तार पार्टी में शामिल मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर, राजद नेता वाहिद अंसारी, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, पूर्व मुखिया अमीनुद्दीन, मो मुमताज, मो कमरुज्जमा, हसीब कौसर, इंदिरानंद पासवान, उमर फारूक, मो हारुन सहित बड़ी संख्या में रोजेदार व गणमान्य लोगों ने भाग लिया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक ने कहा कि दावते इफ्तार पार्टी के आयोजन से जहां आपसी भाईचारगी का संदेश जाता है. वहीं सभी ने एक साथ इफ्तार कर एकता व सौहार्द की मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में ईद का पर्व है उन्होंने सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन