सर्वे कार्यालय में स्वघोषित पत्र जमा करने वालों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

सर्वे कार्यालय में बना है एक ही काउंटर

विज्ञापन

-4- प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर रैयत द्वारा स्वघोषित पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा करने का कार्य लगातार जारी है. ऑनलाइन स्वघोषित पत्र जमा करने के बाद ऑफलाइन स्वघोषित पत्र जमा करने वाले लोगों की भीड़ सर्वे कार्यालय में देखा गया. इस मौके पर कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार ने बताया बड़ी संख्या में लोग स्वघोषित पत्र जमा करने पहुंच रहें हैं. वहीं दूसरी ओर जानकारों की मानें तो मौजा बार भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाना अतिआवश्यक है. वहीं किरकिचिया पंचायत सरकार भवन में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यालय बनाया गया है. 31 मार्च के बाद भी जमीन संबंधी स्वघोषणा के लिए पोर्टल सरकार द्वारा खुला रखा गया है. इस पोर्टल के माध्यम से रैयत ऑनलाइन या फिर विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति सर्वे अमीन को ऑफलाइन कागजात जमा कर रहें हैं. सर्वे कार्यालय में एक काउंटर बनाया गया है. जहां स्वघोषित पत्र जमा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन