भाकपा ने दिल्ली की जनसभा में भाग लेने का किया आह्वान

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Mar 2026 7:59 PM

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर लगाये कई गंभीर आरोप

विज्ञापन

अररिया. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम जिला कमेटी अररिया द्वारा बिहार राज्य केंद्र से निकले जन आक्रोश जत्था का जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जन सभा आयोजित किया गया. कॉमरेड अजीत पासवान की अध्यक्षता में जनसभा का संचालन किया गया. जन सभा के मुख्य अतिथि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य कॉमरेड विजू कृष्णन व केंद्रीय कमेटी के सदस्य कॉमरेड अवधेश कुमार ने सभा को संबोधित किया. साथ ही सभी साथियों से आगामी 24 मार्च को पार्टी द्वारा प्रस्तावित दिल्ली रैली में रामलीला मैदान में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फैल हो गयी है. इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है. अमीर और ज्यादा अमीर होता जा रहा है. देश में रोजगार का संकट हो गया है. किसान बदहाल हो गया है. देश में व्याप्त भ्रष्टाचार व बेलगाम महंगाई पर रोक लगाओ. अमेरिका-इजरायल के द्वारा ईरान व फिलिस्तीनी हमला पर रोक लगाओ. स्कीम वर्कर्स, आंगनबाड़ी सेविका, आशा, मिड डे मील वर्कर्स रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व 26 हजार रुपये महीना दो. सभी भूमिहीन को बसोवास के लिए 10 डिसमिल जमीन देने सहित सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर दिल्ली रैली में रामलीला मैदान में भाग लेने का आह्वान किया. सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का अस्तित्व अब खत्म होने के कगार पर है. सभा को पार्टी जिला सचिव कॉमरेड राम विनय राय ने भी संबोधित किया. मौके पर सभा में चंद्रशेखर पासवान, विजय शर्मा, नाहिदा खातुन, नुजहत बानो, श्याम देव राय, अल्लाह रखा, रोहित कुमार विश्वास, पुलकित यादव, राजकिशोर मांझी, धर्मानंद मंडल, विंदेश्वरी यादव, मो सलीम, निर्मला देवी, अंजरी खातुन, अजय राम, रतन सिंह, हलीमा खातुन, जिवछ ऋषिदेव, प्रमोद सिंह, राजेश पासवान, राजू ऋषिदेव, ज्ञानदेव पासवान, माझील महतो, अख्तर, मो मोजाहिद, धनाय ऋषिदेव, रूबी देवी, अनिता देव ने संबोधित किया. इस सभा में जिला के सभी अंचलों से प्रमुख साथीयों ने भाग लिया.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन