असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 10 Apr 2026 7:09 PM
राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
अररिया. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल व अभद्र टिप्पणी करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला शुक्रवार को अररिया मुख्यालय के चांदनी चौक पर जिला कांग्रेसियों ने जलाया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा हर दिन किसी न किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाती है. ऐसा लगता है वे निरंकुश हो चुके हैं. मासूम रेजा ने केंद्र सरकार व महामहिम राष्ट्रपति से इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खालिद हुसैन, आवेश यासीन के अलावा जिला व प्रखंड के अन्य नेता पुतला दहन में मौजूद थे. मालूम हो कि आक्रोश मार्च नेताजी सुभाष स्टेडियम से निकला था जो चांदनी चौक तक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










