पूर्व मुखिया के निधन पर शोक, दर्शन को उमड़े लोग

Updated at : 13 May 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया के निधन पर शोक, दर्शन को उमड़े लोग

प्रखंड की जयनगर पंचायत के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह का सोमवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड की जयनगर पंचायत के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह का सोमवार को निधन हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे. मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव जयनगर लाया गया. जहां मंगलवार को सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. सच्चिदानंद सिंह दो बार जयनगर पंचायत के मुखिया रहे थे, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी इस पद पर आसीन हैं. उन्हें तीन पुत्र हैं. पूर्व मुखिया के अंतिम संस्कार में प्रखंड व जिला स्तर के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने भाग लिया. मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, अमरेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख संगीता यादव, पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद, जिला उपाध्यक्ष अमरीश राहुल, संजीब शेखर, शिवानंद साह, अनिल सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार झा, भाजपा नेता सिंताशु शेखर पिंटू सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व परिजनों को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन