साहित्यकार के निधन पर शोक सभा आयोजित

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

विज्ञापन

फारबिसगंज. साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा शहर के द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन कर हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ राम दरश मिश्र के निधन पर संस्था से जुड़े साहित्यकारों ने शोक प्रकट किया. उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर संस्था से जुड़े साहित्यकारों ने अपने संबोधन में कहा कि राम दरश मिश्र जितने प्रसिद्ध कवि थे. उतने प्रसिद्ध उपन्यासकार व कहानीकार भी थे. 31 अक्तूबर को दिल्ली में उनका निधन हो गया. इसी वर्ष उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला था. शोक प्रकट करने वालों में परिषद के अध्यक्ष मांगन मिश्र मार्तंड, डॉ अनुज प्रभात, हेमंत यादव, प्रमोद कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, सचिव विनोद कुमार तिवारी, हरि शंकर झा, अरविंद ठाकुर, विमल कुमार मंडल, सुरेश कंठ, दिलीप समदर्शी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन