ePaper

मतदान केंद्रों की सभी तैयारी कर लें पूरी : डीएम

Updated at : 07 Nov 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्रों की सभी तैयारी कर लें पूरी : डीएम

arariya election news 2025

विज्ञापन

arariya election news 2025

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा arariya election news 2025अररिया. जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सहित चुनाव को लेकर बनाये गये विभिन्न कोषांग के प्रभारी व नोडल अधिकारी मौजूद थे. बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने इस क्रम में चुनाव को लेकर सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. बैठक में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, वाहनों की व्यवस्था, ईवीएम व वीवीपैट रैंडमाइजेशन, कम्युनिकेशन प्लान, आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामग्री कोषांग, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी स्तरों पर जरूरी तैयारी ससमय पूरा करने के लिए निर्देशित किया. बैठक में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया. बैठक में वरीय प्रभारी निर्वाचन अजय कुमार ठाकुर, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी नवनील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.41

नुक्कड़ नाटक के जरिये मतदाताओं को किया जागरूक

परवाहा. विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वीप कोषांग, अररिया, केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण, भारत सरकार ,चुनाव आयोग बिहार पटना, के सौजन्य से पटना से आए चर्चित नाट्य संस्था के सूत्रधार की ओर से चौथे दिन शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा के बेंगवाही परसाहाट में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया .11 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर वोट करने की अपील की गयी. नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि प्रत्येक मतदाता लोकतंत्र की नींव है व मतदान करना अधिकार के साथ कर्तव्य भी है. गीतों व संवादों के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि लोकतंत्र की पहचान मेरा मतदान . प्रस्तुति को देखने काफी संख्या में महिलाएं, नौजवान, वरिष्ठ नागरिक पहुंचे. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वालों मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम चंद्रशेखर यादव वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, अररिया सान्याल कुमार, जिला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी व प्रियंका कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की देख रेख में हो रहा है. मौके पर वार्ड सदस्य सीमा भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.40

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन