वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का शुभारंभ
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Mar 2026 6:37 PM
बच्चे उत्साहपूर्वक दे रहे हैं परीक्षा
अररिया. शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के दिशा- निर्देशों के आलोक में राज्य के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन गुरुवार से प्रारंभ हो गया है. इस क्रम में अररिया जिले के अररिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाजी टोला संदलपुर में भी कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में वार्षिक परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक मो जाफर रहमानी ने बताया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए परीक्षा का संचालन किया जा रहा है, यह परीक्षा 12 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी, परीक्षा को पारदर्शी व कदाचार मुक्त बनाने के लिए विद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है. ताकि छात्र-छात्राएं निष्पक्ष वातावरण में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा सकारात्मक वातावरण देखने को मिला. छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










