मणिकर्णिका घाट पर मुख्य पार्षद की पत्नी का किया गया दाह संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:04 PM
अररिया से काफी संख्या में लोग बनारस पहुंचे
अररिया. अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की पत्नी वंदना मिश्रा के निधन की सूचना पर लोग बड़ी संख्या में अररिया पहंचे, लेकिन उन्हें जब जानकारी मिली कि मुख्य पार्षद की पत्नी का दाह संस्कारण बनासर के मणिकर्णिका घाट पर किया जायेगा तो अररिया से बहुत संख्या में लोग दाह संस्कार कर्म में शामिल होने के लिए बनारस पहुंचे. इसी क्रम में अंतिम संस्कार में काशी विश्व नाथ की मोक्षदायिनी गंगा के निकट मणि कर्णिका घाट पहुंचे पार्षद नीतू कुमारी व लोजपा नेता ओम प्रकाश सोनू ने बताया कि स्व वंदना मिश्रा का दाह संस्कार सोमवार की सुबह 09 बज कर 17 मिनट मणिकर्णिका घाट पर किया गया, मुखाग्नि बड़े पुत्र धीरज नयन ने दी. अररिया से काफी संख्या में लोग बनारस पहुंचे और दाह संस्कार में भाग लिया. ———- मुख्य पार्षद की पत्नी के निधन पर भाजपा ने जताया शोक अररिया. नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की धर्मपत्नी वंदना देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना देवी का निधन अत्यंत दुखद व अपूर्णीय क्षति है. इस कठिन समय में भाजपा परिवार मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा व उनके परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना देवी के निधन से समाज ने एक सरल और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ है. इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मंत्री नीरज कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










