फार्मर आइडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 08 Jan 2026 7:30 PM

विज्ञापन

विशेष कैंप का किया गया आयोजन

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के हलहलिया पंचायत स्थित विवाह भवन में गुरुवार को फार्मर आइडी कार्ड को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. किसानों को खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ आसानी से मिले इसको लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में फार्मर आइडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है. विवाह भवन में राजस्व कर्मचारी अनिश कुमार, किसान सलाहकार मुरली मनोहर, सुप्रिया कुमारी, कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे. मौके पर कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी ने बताया की किसानों के लिए अब खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेना और भी आसान होने वाला है. केंद्र सरकार ने एक नई पहल के तहत किसानों को एक यूनिक फार्मर आइडी’ देने की योजना बनाई है, जो बिल्कुल एटीएम कार्ड की तरह काम करेगी. इस आईडी से किसानों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी. बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फार्मर आइडी के लिए 06 जनवरी से 09 जनवरी तक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन