बस व ट्रैक्टर में टक्कर, तीन लोग घायल

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

घायलों को किया सदर अस्पताल रेफर

विज्ञापन

पलासी. पलासी-कलियागंज मार्ग स्थित शुक्रवार की देर शाम को हसनपुर गांव के समीप बस व ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में जुड़ैल गांव का ट्रैक्टर चालक नित्यानंद ठाकुर, हसनपुर गांव के लेयवा व आशियाना बताया जा रहा है. तीनों घायलों को ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के डॉ तनवीर आलम ने बताया कि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया.

मारपीट में एक व्यक्ति घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के धनगामा गांव में शनिवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल सूरज कुमार मंडल को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ तनवीर आलम ने बताया कि उक्त घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन