जली बच्ची की 18 दिनों के बाद मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Jun 2025 7:35 PM

विज्ञापन

नर्सिंग होम में चल रहा था बच्ची का इलाज

विज्ञापन

अररिया. विगत 29 जून को भात का माड़ फेंकते समय पलासी थाना क्षेत्र के पकड़ी बेलवाड़ी निवासी शौकत अली की ढाई साल की पुत्री आयानूर माड़ से बुरी तरह झुलस गयी थी. जिसे तत्काल सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां कुछ बिचौलियों ने परिजनों को बहला फुसलाकर निजी चिकित्सक के पास ले गये. जहां 18 दिन तक लगातार उपचार जारी रखा. जब बच्ची की स्थिति नाजुक होने लगी तो सोमवार की देर शाम ऑक्सीजन के बहाने सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. जहां डॉ अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, परिजन आरोप लगाया है कि निजी क्लिनिक में मन मुताबिक फीस भी ली गयी. गलत उपचार के कारण बच्ची की मौत हो गयी है, जिससे परिजन में भारी आक्रोश था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन